फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से सुचारू होगा रानीबाग टूलेन पुल से यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सात करोड़ की लागत से रानीबाग में बन रहे टू लेन पुल पर जून में यातायात शुरू होने की उम्मीद है। पहले विभाग अप्रैल में काम पूरा होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर रानीबाग में सिंगल लेन पुल होने और इसकी भार वाहन क्षमता कम होने से आए दिन यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय सड़क निधि से टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल बनाने के लिए केंद्र सरकार से 7.17 करोड़ रुपये जारी हुए थे। इसका काम अप्रैल 2022 में पूरा होना था। पिछले साल जुलाई में हुई बारिश से पुराने पुल की दीवार टूटने और टू लेन पुल के पास मलबा आने से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। इसके अलावा पहाड़ी कटान में देरी होने और विधानसभा चुनाव की वजह से टू लेन पुल का कार्य अप्रैल में पूरा नहीं हो सका। अब लोनिवि अधिकारियों ने टू लेन पुल का निर्माण 30 मई तक पूरा होने की उम्मीद जताई है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि रानीबाग में टू लेन पुल का कार्य मई तक पूरा कर जून में यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोनिवि के अधिकारियों से टू लेन पुल से यातायात जल्द शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें