हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने मंगलवार रात गौला पार्किंग जलाल शाह मजार के पास नशे के इंजेक्शन बेच रहे दो लोगों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों से पुलिस ने 69 इंजेक्शन बरामद किए।
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के अनुसार गोपनीय सूचना पर पुलिस ने गौला पार्किंग जलाल शाह मजार के पास दो आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी में पुलिस को दोनों के कब्जे से प्रतिबंधित 69 इंजेक्शन मिले। स्थानीय लोगों को नशे के इंजेक्शन बेच रहे थे। पकड़ गए आरोपियों में गफूरबस्ती निवासी गौहर और मोहम्मद रफद शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि वे खुद इंजेक्शन का प्रयोग करते हैं। रुद्रपुर और काशीपुर रोड निवासी एक व्यक्ति से यह इंजेक्शन लाए थे। दोनों नशे के आदी हैं। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।