कालाढूंगी। बैलपड़ाव में मांस के वाहन को रोक कर चालक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दीपांशु कनवाल पुत्र स्व. प्रताप सिंह एवं सुमित गुप्ता पुत्र शिव पूजन निवासी छोई रामनगर, जिला नैनीताल को छोई पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि सप्ताहभर पहले कोतवाली कालाढूंगी के अंतर्गत बैलपड़ाव में कुछ लोगों ने मांस के वाहन को रोककर उसमें गो मांस होने की बात कहते हुए चालक के साथ मारपीट की थी। वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ ही बैलपड़ाव पुलिस चौकी का भी घेराव किया था। इसके बाद पीड़ित हनीफ पुत्र रहीस निवासी केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंह नगर ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रमेश नाथ गोस्वामी, पंकज धसमाना, सागर चौधरी, उमेश चौहान, धर्मेन्द्र टम्टा, नमन अग्रवाल, राजेन्द्र पंत, दीपू कश्यप, सागर मनराल, करन आर्या, प्रमोद पंडित, रोहित जोशी, गौरव बिष्ट, पीयूष वर्मा आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि दो आरोपियों शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद