फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से ढाई लाख के जेवर और नगदी साफ

Sat, 07 Feb 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर टप्पेबाज एक वृद्ध महिला से ढाई लाख के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। महिला बरेली पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर लालकुआं स्टेशन पहुंची थी। वह बैलपड़ाव स्थित अपने मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी। इधर, महिला के परिजनों ने अज्ञात टप्पेबाजों के विरुद्ध जीआरपी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सप्ताहभर पहले एसबीआई परिसर में एक फौजी से पांच हजार रुपए ठगने की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि टप्पेबाजों ने बरेली से ट्रेन में सवार होकर जंक्शन पहुंची एक वृद्ध महिला के ढाई लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बरेली स्थित कर्मचारी कालोनी निवासी स्व. बंशीधर नैनवाल की 70 वर्षीय पत्नी तुलसी देवी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बरेली सिटी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर लालकुआं पहुंची।

दोपहर डेढ़ बजे वह ट्रेन से उतरकर ओवर ब्रिज पार कर रही थी। इस बीच भीड़भाड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने उनके बैग में रखी सोने की चार चूड़ियां, कानों के झुमके और गलोबंद सहित 20 हजार रुपए की नगदी निकाल ली। वृद्धा ने आटो में बैठने के दौरान बैग टटोला तो माल गायब मिला। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल बैलपड़ाव निवासी रिश्तेदारों को दी। स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वृद्धा बैलपड़ाव में अपने भाई माधवानंद जोशी के पुत्र कमल और दीपक के विवाह समारोह में शामिल होने आ रही थी। इधर, कोतवाल विपिन चंद्र पंत और जीआरपी चौकी प्रभारी मो. सैफ ी के नेतृत्व में पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक बसंत पांडे ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें