फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से ढाई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, सुबह बिजली गुल होने से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार को अवकाश के दिन सूर्यदेव ने राहत दी पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। ढाई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे कमलुवागांजा 33 केवी से निकलने वाली 33 केवी की लाइन का तार टूट गया। इससे सुबह दस बजे तक कठघरिया, लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, भट्ट कालोनी, शिव पार्वती विहार, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। सुबह-सुबह बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। साथ ही लोगों के गीजर और पानी गर्म करने की केतली तक नहीं चल सकी।
वहीं, जजफार्म के पास भी लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने के कारण सुबह दस बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हो सकी। दोपहर से ही टीपीनगर उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर भी परेशान करने लगे। रामपुर रोड, नैनी विहार, ट्रांसपोर्ट नगर, देवलचौड़ समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि दिन में लोड ज्यादा बढ़ने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। साथ ही 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में आने के कारण भी समस्या हुई। जजफार्म के पास एक ट्रांसफार्मर में समस्या आ रही थी, उसे ठीक करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें