नैनीताल में रविवार को नैनीझील में नौकाविहार का आनंद लेते सैलानी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में वीकेंड के चलते रविवार को पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रौनक रही। ठंड के बीच पूरे दिन खिली
धूप में देशभर से पहुंचे पर्यटकों ने मौज मस्ती की। सुबह से ही बाजारों में पर्यटकों की चहलकदमी रही। तल्लीताल, मॉलरोड, मल्लीताल, पंत पार्क और भोटिया बाजार में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का भी जमकर आनंद लिया। पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से स्थानीय कारोबारी भी खुश नजर आए। चिड़ियाघर में 698 पर्यटक पहुंचे। केव गार्डन में 430 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं को देखा। इसके अलावा वॉटर फाल में 399 और हिमालयन बॉटनिकल गार्डन मेें 87 पर्यटक पहुंचे।