फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी

Sat, 30 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने चार युवकों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। उन पर पौने दो लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन


विभाग के उपखंड अधिकारी ललित मोहन ने बताया टीम ने पीपलसाना में छापा मारा। एक किलोवाट बिजली चोरी करने पर जसवंत सिंह पर 19,228 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सुखवंत सिंह को भी एक किलो वाट बिजली चोरी पर 19,228 रुपये,  गुरमीत सिंह को 2.332 किलो वाट बिजली चोरी पर 55,651 रुपये, परमजीत सिंह को 7.51 किलोवाट बिजली चोरी पर 85,611 रुपये का जुर्माना ठोका। 

उपखंड अधिकारी ने बताया तीन युवकों ने जुर्माना दे दिया जबकि परमजीत सिंह जुर्माना नहीं दे पाया। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में जेई प्रवीण भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें