फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पनियाली के दूसरे नलकूप की मोटर भी फुंकी

Tue, 28 Feb 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
ऐसे पानी का इंतजाम करते हैं लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। अब एक के बाद एक नलकूप की मोटरें फुंकने लगी हैं। तीन दिन पहले देवेंद्र पुरी के नलकूप की मोटर फुंकने से मुखानी इलाके  में पेयजल संकट बना है। सोमवार को पनियाली के दूसरे नलकूप की मोटर भी फुंक गई है। दोनों नलकूपों के खराब होने से पनियाली, घूनी, कठघरिया, नंदपुर समेत तमाम इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। टीपीनगर स्थित जेआरपुरम में मोटर ठीक न होने से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


शहर में इस बार गर्मी का सीजन शुरू होते ही पेयजल संकट पैदा हो गया है। इससे आगामी दिनों में पेयजल किल्लत और गहराने की संभावना बनी है। छह महीने पहले पनियाली स्थित जलसंस्थान के नलकूप की मोटर फुंक गई। विभाग नलकूप को ठीक नहीं करा पाया और क्षेत्र में एक दो टैंकरों से पेयजल बांटा जा रहा था। सोमवार को पनियाली स्थित नलकूप खंड के ट्यूबवेल की भी मोटर फुंक गई है। क्षेत्र के दोनों नलकूपों की मोटर फुंकने से अब पेयजल का कोई विकल्प नहीं बचा है।

समूचे क्षेत्र की करीब छह हजार की आबादी इन नलकूपों पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से जल्द नलकूप ठीक करा नलकूप के ठीक होने तक टैंकरों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। एक महीने से पेयजल किल्लत झेल रहे जेआरपुरम क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को फिर जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक महीने से क्षेत्र की पेयजल सप्लाई ठप है। कई बार अनुरोध करने के बावजूद पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ईई ने दो दिन के भीतर जेआरपुरम की पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। इधर, देवेंद्रपुरी में नलकूप की मोटर फुंकने से मुखानी इलाके में पेयजल किल्लत बनी है। नलकूप को ठीक होने में करीब 15 दिन लगने की संभावना है। जलसंस्थान के जेई एनसी जोशी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर भेजे जा रहे हैं।

हल्द्वानी। क्षेत्र में कई लोगों द्वारा अवैध पेयजल कनेक्शन लिए जाने से विकास नगर में पेयजल किल्लत बनी है। क्षेत्र की रेवती कांडपाल ने कहा कि अवैध कनेक्शन हटाने के लिए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता से अनुरोध किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें