फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 3088 का बिजली बिल 2.62 लाख आने से फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के डहरिया सीएमटी कॉलोनी के बिजली उपभोक्ता का बिल 2.62 लाख आने पर हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि उपभोक्ता को फरवरी 2025 के बाद से तीन महीने का बिल एक साथ मिला है।
विज्ञापन


उपभोक्ता का वास्तविक बिल करीब 500 यूनिट के सापेक्ष 3088 रुपये का है, लेकिन एडिशनल सिक्योरिटी (एडीसी) जुड़ने से यह समस्या हुई। अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत मिली थी, उसका बिल दुरुस्त कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी पुराने मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी की वजह से फूलचौड़ क्षेत्र के एक उपभोक्ता का लाखों का बिल आ गया। बाद में यूपीसीएल के अधिकारियों ने समस्या का समाधान कर लिया था। संवाद





बिल से छेड़छाड़, यूपीसीएल ने पुलिस को सौंपी तहरीर
हल्द्वानी। यूपीसीएल के बिल से छेड़छाड़ कर लोगों को भ्रमित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई धीरज पंत ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि कुछ अराजक तत्वों ने डहरिया क्षेत्र के बिजली बिल को 23 लाख का बनाकर प्रसारित किया है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। जबकि वास्तविक बिल 7946 रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें