फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्रों से आकर कूड़ा फेंकने वालों का होगा चालान 

Thu, 23 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
भवाली में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करती पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका की पहल पर बुधवार को यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पालिका परिसर में बैठक कर नगर में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने लोगों से सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने में पालिका को सहयोग करने की अपील की। तय किया गया कि बाहरी क्षेत्र से आकर यदि कोई कूड़ा फेंकता मिला तो उसका चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने रोष जताया कि नगर के कई हिस्सों में पालिका के सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं, जिसके चलते इन क्षेत्रों मेें गंदगी रहती है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्ची सिंह बिष्ट ने वार्ड स्तर पर समय-समय पर सफाई अभियान चलाने की मांग की।

पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल चंद्र व कांता मुनीम समेत बसपा नेता सुरेश चंद्र और भाजपा नेता बालम सिंह मेहरा नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने और पालिका की आय बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से नगर में कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में नंदा देवी कमेटी अध्यक्ष संजय वर्मा, खष्टी बिष्ट, खजान भट्ट, जुगल किशोर मठपाल, कैलाश अधिकारी, उमा पढालनी, घनश्याम सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सोबन सिंह कनवाल, किशन सिंह अधिकारी, इदरीश खान, फिरोज बेगम, गुलफाम कुरैशी आदि थे। संचालन अधिशासी अभियंता गणेश भट्ट ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें