फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में 25 से शुरू होगी पानी की रोस्टिंग 

Thu, 23 Mar 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
हिमुडा परवाणू शहर में एक बार फिर अप्रैल से पानी की दरों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाला है।
विज्ञापन
नैनीताल। इस बार पर्याप्त बरसात नहीं होने की वजह से जल संस्थान ने सरोवर नगरी में मई में लागू किए जाने वाले रोस्टर को 25 मार्च से ही शुरू करने का फैसला लिया है। जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि इसके लिए बुधवार को रोस्टर भी जारी कर दिया है। चौधरी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों का डिस्चार्ज कम होने पर जरूरत के मुताबिक रोस्टर लागू होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रोस्टर के हिसाब से जरूरत के पानी का भंडारण कर लें। 
विज्ञापन


हंस निवास, प्रौस्पैक्ट लौज, रूकुट कंपाउंड, मैलरोज, सैनिक स्कूल, शेरवानी लॉज और लाल कोठी क्षेत्र में सुबह 6 से 10 बजे तक। 
तारा हाल व लाल कोठी में सुबह 10 से 2 बजे तक। 
स्टाफ हाउस, सात नंबर, ब्रेसाइड, मार्शल कॉटेज, स्प्रिंग फील्ड व चॉर्टन लाज में शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक। 

हाइकोर्ट परिसर, माउंट रोज, मेविला, लोअर डाडा, रैमजे, रोहिला, एलवनी, चार्टन लॉज के नीचे के भाग, पिलग्रिम लॉज, दीना लॉज में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक। 
मल्लीताल बाजार आवागढ़, पापुलर कंपाउंड, बीडी पांडे अस्पताल, राजमहल होटल परिसर में सुबह 5 बजे से 11 बजे तक तथा शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक। 
पुलिस लाइन, रोजी विला तथा तल्लीताल बाजार में सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक फिर शाम को 5 से 7 बजे तक। 

मंगावली, स्टोनले, रतन कॉटेज, बो कॉटेज, बिड़ला चुंगी, जू व कपूर लॉज में सुबह 5 से सुबह 6:30 बजे तक फिर शाम को 5 से 8 बजे तक। 
पाईंस में सुबह 6:30 बजे से सुबह 8 बजे तक। 
स्नोव्यू में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक। 

ऑलसेंट, अम्तुल, केनफील्ड व ओकवुड में सुबह 5 से 11 बजे फिर शाम को 5 से रात 8 बजे तक। 
माल रोड में सुबह 5 से 9 बजे फिर शाम को 5 से 8 बजे तक। 
राजभवन, कमिश्नरी, एलपीएस, एरीज व हनुमानगढ़ी में सुबह 5 से 8 बजे फिर शाम को 5 से 8 बजे तक। 
अयारपाटा, डीएसबी कैंपस क्षेत्र में सुबह 5 से 9 बजे फिर शाम को भी 5 से 9 बजे तक। 
पॉलीटेक्निक, एटीआई, सूखाताल, नारायणनगर व चारखेत में सुबह 5 से 9 बजे फिर शाम को 5 से 9 बजे तक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें