फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तबादलों ने रिपोर्ट को इंतजार की बेंच पर बैठाया

Mon, 15 Sep 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर का सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। तबादलों के बाद आधी रह गई तकनीशियनों की टीम दोगुने बोझ तले दब गई है। खाली कुर्सियों ने मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि रिपोर्ट के लिए मरीजों को तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में आठ लैब तकनीशियन थे। कुछ समय पहले हुए ट्रांसफर के बाद अब यहां सिर्फ चार ही तकनीशियन रह गए हैं। इन दिनों अस्पताल में ओपीडी 1800 तक पहुंच रही है और रोजाना करीब 400 जांचें हो रही हैं। इन हालात में तकनीशियनों पर काफी दबाव आ गया है। इससे मरीजों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को तत्काल जांच रिपोर्ट की जरूरत होती है लेकिन एक दो दिन में रिपोर्ट मिलने के कारण दूर दराज से आने वाले बीमार लोगों को इंतजार करना भारी पड़ रहा है। समय पर जांच रिपोर्ट न मिलने से उनको उपचार में भी दिक्कत आ रही है।

निदेशालय को पत्राचार किया गया है। इसमें अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नए तकनीशियनों की नियुक्ति की मांग की गई है। उम्मीद है कि निदेशालय से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केएस दताल, पीएमएस, अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें