फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की नगरी बनी जाम की नगरी

Wed, 28 Jun 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ईद के मौके पर सैलानियों के आने से कोसी बैराज से लेकर सीतावनी मंदिर व गर्जिया मंदिर तक जाम लगने से रामनगर-हल्द्वानी व रानीखेत रोड मार्ग घंटों बाधित रहा। पुलिस की सुस्ती के चलते 5 किलोमीटर कोसी बैराज तो गर्जिया मंदिर पार्किंग से रानीखेत रोड तक लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान में 24 वाहनों का चालान कर 10 वाहनों का कोर्ट चालान किया। साथ ही 4 वाहनों को सीज करने के साथ ही 7 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया। गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय ब्रजवाल ने बताया कि 24 वाहनों का चालान कर 2500 रुपये, 10 वाहनों का कोर्ट चालान कर 4 वाहनों को सीज करने के साथ ही 7 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 1750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें