हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की बदहाल स्थिति और ड्रेनेज सुविधा दुरुस्त नहीं होने से कारोबारियों और ट्रक चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मालवाहक ट्रक सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करते हैं। भारी वाहनों की मरम्मत के साथ ही स्पेयर पार्ट्स की भी दुकानें हैं। पर यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रदीप सब्बरवाल ने बताया कि सड़क खराब होने से ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी खासे परेशान हैं। लोडेड ट्रक फंसने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। यहां ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, बारिश में सड़कों पर पानी बहने लगता है। पेयजल लाइन डालने के नाम पर सड़क खोदाई के बाद स्थितियां और बुरी हो गई हैं। ट्रांसपोर्टर चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने से भारी भरकम ट्रक में लोडिंग में दिक्कत आ रही है। खोदी गई सड़कों से धूल उड़कर दुकानों में घुस रही है जिससे व्यापार करना मुश्किल हो गया है। कारोबारी खीमानंद शर्मा और ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि बेहतर ड्रेनेजजरूरी है लेकिन जरा सी बारिश होने पर सड़क में कहां गड्ढा है यह पता नहीं चल पाता है। ट्रक के टायर गड्ढों में फंस रहे हैं जिन्हें निकालने में दिक्कत आ रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त नहीं की गई तो कारोबार और चरमरा जाएगा।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रदीप सब्बरवाल ने बताया कि सड़क खराब होने से ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी खासे परेशान हैं। लोडेड ट्रक फंसने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। यहां ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, बारिश में सड़कों पर पानी बहने लगता है। पेयजल लाइन डालने के नाम पर सड़क खोदाई के बाद स्थितियां और बुरी हो गई हैं। ट्रांसपोर्टर चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने से भारी भरकम ट्रक में लोडिंग में दिक्कत आ रही है। खोदी गई सड़कों से धूल उड़कर दुकानों में घुस रही है जिससे व्यापार करना मुश्किल हो गया है। कारोबारी खीमानंद शर्मा और ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि बेहतर ड्रेनेजजरूरी है लेकिन जरा सी बारिश होने पर सड़क में कहां गड्ढा है यह पता नहीं चल पाता है। ट्रक के टायर गड्ढों में फंस रहे हैं जिन्हें निकालने में दिक्कत आ रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त नहीं की गई तो कारोबार और चरमरा जाएगा।