फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सनातन धर्म में मां गंगा का हर शुभ कार्यों में विशेष महत्व है, इसीलिये ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में मां गंगा का पृथ्वी पर आगमन जन कल्याणर्थ राजा भगीरथ के अथक प्रयास से हुआ था।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पांच जून को मनाया जाएगा। सिद्ध योग से शुरू होकर रवि योग और हस्त नक्षत्र की उपस्थिति में गंगा स्नान एवं दान करना विशेष लाभदायक है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से अहंकार, द्वेष, झूठ, क्रोध, चोरी, ब्रह्म हत्या, गो हत्या, मदिरपान जैसे पाप नष्ट हो कर मानव को सदाचार की ओर बढ़ने की शक्ति मिलती है। इस दिन भगवान शिव और मां गंगा का पूजन कर गरीबों में क्षमतानुसार दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान ब्रह्म मुहूर्त में 4:20 बजे से 4:42 बजे तक करना शुभ रहेगा। सुबह 9:13 बजे से पूरे दिन स्नान शुभ रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें