फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, वाहनों की लगी कतार

Sun, 01 Jun 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने पर लोगों ने राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर रुख किया। इस कारण शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई। इससे जहां पर्यटन कारोबार में उछाल आया वहीं यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्थायी पार्किंग पर सैलानियों के वाहन रोकने और शटल सेवा के बाद भी पुलिस को व्यवस्थाएं बनाने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

सप्ताहांत में सुबह से ही नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी और दोपहर तक नगर के सभी पार्किंग फुल हो गए। इसके बाद भी लगातार शहर में पर्यटकों के वाहन आते रहे जिससे मॉलरोड, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड और तल्लीताल मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने अस्थायी पार्किंग पर बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल सेवा से भेजा।
एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नगर कीर्तन के चलते दोपहर में यातायात रोककर व्यवस्थित किया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर ट्रैफिक नजर आया। इसके चलते शटल सेवा चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें