फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे के तस्कर को 14 वर्ष का कारावास, एक लाख रुपये का अर्थदंड

Sun, 01 Jun 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश विक्रम की अदालत ने शनिवार को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार बनभूलपुरा निवासी सलमान कुरैशी को 14 वर्ष का कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार एसआई अमर पाल सिंह ने बनभूलपुरा थाने में 27 नवंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि वह हमराही के साथ गश्त पर थे। इसी समय सलमान कुरैशी निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा हल्द्वानी को पकड़ा जिसके बैग से 49 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट और उच्चाधिकारियों के आदेश पर कुसुम रावत ने विवेचना के तहत बरामद इंजेक्शन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें