फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन का सोमवार को आखिरी दिन है। मंगलवार से आवेदनों पत्रों की जांच के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी। बीते शुक्रवार शाम को पोर्टल खुलने के बाद अब तक 936 विद्यार्थियों ने सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि जो विद्यार्थी मेरिट में नहीं आए, जिनकी फीस जमा नहीं हुई और उनकी अंकतालिका ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाई थी। ऐसे 139 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वह भी पोर्टल का इस्तेमाल कर प्रवेेश ले सकते हैं। इसके अलावा तीसरी मेरिट लिस्ट में जेडबीसी, पीसीएम ग्रुप में 150 लोग प्रवेश से शेष रह गए थे, वह भी पोर्टल पर आवेदन करेंगे।
इधर, प्रवेश प्रभारी डॉ. अमित सचदेवा ने बताया कि सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक बीए में 575, बीकॉम में 208, जेडबीसी में 46, पीसीएम ग्रुप में 107 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की जांच के बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें