फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलाजिस्ट का स्थानांतरण रोका जाए

Fri, 22 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रेडियोलाजिस्ट का स्थानांतरण यूपी होने पर गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएमएस एचएस खड़ायत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि रेडियोलाजिस्ट के यहां से जाने पर गरीब मरीजों को भारी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सीएमएस को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में तैनात डा. जेके झा का स्थानांतरण करने एवं यहां अन्य डाक्टर के नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ेगा। उन्होंने डा. झा का स्थानांतरण रोकने की मांग की।

सीएमएस ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे स्थानांतरण तो नहीं रोक सकते, लेकिन 10 जून तक उन्हें रोका जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद नेगी, शलभ मित्तल, कमल रौतेला, यतिन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें