फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला, मची चीख-पुकार, वन कर्मियों में हड़कंप

Mon, 30 Oct 2023 02:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे एक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर (Tiger attacks laborer) दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल श्रमिक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
श्रमिक पर बाघ ने हमला किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे एक श्रमिक पर बाघ ने हमला (Tiger attacks laborer) बोला। हमले में गंभीर रूप से घायल श्रमिक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


53 वर्षीय हरलाल सिंह पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नानकमत्ता खटीमा का रहने वाला है। वह सितारगंज की जीआईडी कंपनी में कार्यरत है। वर्तमान में इस कंपनी का मोहान क्षेत्र में एक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि यह कर्मचारी अपने घर के पास नर्सरी के पास में नल से पानी भरने के लिए गया था, तभी अचानक बाघ ने उसे पर हमला बोल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 इस मामले में घायल की भतीजी राखी ने बताया कि उसके चाचा व एक अन्य व्यक्ति खाना बनाने के लिए नल से पानी लेने के लिए गए थे। तभी उसके चाचा पर बाघ ने हमला बोल दिया। साथ में मौजूद श्रमिक ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी की चीख पुकार सुनकर बाघ घायल को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


वहीं रामनगर वन प्रभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला ने बताया कि कर्मचारियों का उपचार चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर है। जिस इलाके में घटना घटी है, वहां कर्मचारियों द्वारा गश्त शुरू करा दी गई है। हमलावर बाघ की मॉनिटरिंग के लिए कैमरा टैप लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस इलाके में रहने वाले लोगों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें