फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों में लगा ग्रहण! झाड़ी काट रहा था नेपाली मजदूर, बाघ ने किया हमला, हवाई फायर करने पर भागा आदमखोर

Mon, 13 Nov 2023 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में रविवार को बाघ (Tiger attack) ने एक नेपाली मजदूर पर हमला कर दिया। जिसमें मजदूर की मौत हो गई। वन कर्मियों ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
tiger attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में रविवार को लैंटाना उखाड़ने का काम चल रहा है। इसी दौरान एक बाघ ने एक नेपाली मजदूर पर हमला कर (Tiger attack)  दिया। जिसमें मजदूर की मौत हो गई। वन कर्मियों ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया रविवार की दोपहर रेंज एक बजे के आसपास  ढिकाला रेंज में वासस्थल सुधार कार्य करते समय झाड़ियों में छिपे बाघ एक श्रमिक पर हमला कर दिया। मौके पर तैनात बंदूकधारी कार्मिकों ने बाघ को भगाने के लिए 2-3 राउंड हवाई फायर किए गए। बाघ को उक्त स्थान से हटाया गया। मौके पर तैनात बंदूकधारी वन कर्मचारियों द्वारा जब तक बाघ को उस स्थान से हटाया जाता तब तक श्रमिक की मौत हो चुकी थी।

मृतक श्रमिक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मारे गए नेपाली श्रमिक का नाम 22 वर्षीय शिवा गुरुम पुत्र तीरथ गुरुम निवासी ग्राम धपवा, पो0- मन्नापुरम पिल्ला बाके (नेपाल) है।  मृतक को मानव वन्यजीव संघर्ष नियमावली 2012 एवं राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें