फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बिजली कनेक्शन के लिए घूस लेने वाले लाइनमैन को तीन साल की कैद, विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा था

Fri, 26 Jul 2024 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: ट्यूबवेल में बिजली कनेक्शन देने के एवज में घूस मांगने वाले लाइनमैन को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अब न्यायालय ने उसे तीन साल कठोर कारावास के साथ 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूबवेल में बिजली कनेक्शन देने के एवज में घूस मांगने वाले लाइनमैन को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी ने विद्युत विभाग का लाइनमैन लालदेव को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे तीन साल कठोर कारावास के साथ 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने बताया कि बकैनिया सुभाषनगर गदरपुर ऊधमसिंहनगर निवासी जय प्रकाश पाण्डे पुत्र भृगुनाथ पाण्डे ने वर्ष 2022 में अपनी बेटी ऋचा के नाम पर ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। कनेक्शन लगाने के एवज में विद्युत वितरण उपखंड गदरपुर में नियुक्त लाइनमैन लालदेव ने जय प्रकाश से आठ हजार रुपये की मांग की। जय प्रकाश ने मामले की शिकायत हल्द्वानी विजिलेंस से की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पंतनगर से मुंबई-बेंगलुरु हवाई सेवा जल्द: यूकाडा ने मांगे प्रस्ताव, प्रस्तावित हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट

जांच की गई तो मामला सही मिला और निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित लालदेव को 11 मई 2022 को आठ हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने न्यायालय के समक्ष 13 गवाहों को परीक्षित कराए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी नीलम रात्रा की अदालत ने 24 जुलाई को अभियुक्त लालदेव को सजा सुनाई। लालदेव को तीन वर्ष का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें