फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई; लगे ये आरोप

Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में अनियमित्ता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा जोशी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में अनियमित्ता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा जोशी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

महिला एसआई दीपा जोशी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रही थी। कांस्टेबल मोहन सिंह इसी यूनिट के सदस्य थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार प्रभारी व सिपाही के विरुद्ध अनियमित्ता व ड्यूटी में लापरवाही समेत कई अन्य शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच कराई गई। जिसमें आरोप सही पाए गए। दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: गोदाम में चोरी करने गया था युवक, गार्ड ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; मुकदमा दर्ज

भीमताल थानाध्यक्ष ने अपने चालक की शिकायत की थी। जिस पर आरोप था कि वह लापरवाही बरत रहा है। एसएसपी ने भीमताल थाने के वाहन चालक हिमांशु जोशी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें