फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला में ढांग के नीचे दबे तीन मजदूर, एक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गौला नदी में खनन करते समय शुक्रवार को अचानक ढांग गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौला नदी में शुक्रवार को दस मजदूर नीचे गहरे गड्डे से उपखनिज निकाल कर डंपरों में लाद रहे थे। शाम के समय अचानक ऊपर से ढांग मजदूरों के शरीर पर गिर पड़ा। जिसमें गाजीपुर यूपी निवासी शुकालू राम (38) और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को खनन कर रहे अन्य मजदूरों ने बमुश्किल से बाहर निकाला और निजी वाहन से तीनों मजदूरों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा, जहां शुकालू राम ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मजदूरों के एक साथी ने बताया कि सभी मजदूरी करने के लिए 26 नवंबर को गोरा पड़ाव आए थे। रोज की तरह शुक्रवार को काम कर रहे थे। इसी समय अचानक हादसा हो गया। इस मामले में मजदूरों के ठेकेदार निखिल राय को अवगत कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें