मौलेखाल(अल्मोड़ा) अल्मोड़ा जिले में सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। महिला का दो माह पहले अक्तूबर में ही विवाह हुआ था।
सल्ट तहसील के नौकुचिया-रणथमल मार्ग पर मौलगांव के पास सोमवार शाम एक वैगनार स्टेयरिंग जाम होने से दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर लुढ़ककर नीचे मार्ग पर आ गई।
इस दौरान कार से छिटककर आलम सिंह (62) पुत्र तेग सिंह निवासी रणथमल, चालक सुरेंदर राम (55) पुत्र भगत राम निवासी रणथमल, पार्वती देवी (22) पत्नी महेश कुमार निवासी मवलगांव गहरी खाई में जा गिरे। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई, जबकि महेश कुमार (25) पुत्र नंद राम निवासी मवलगांव को गंभीर हालत में देवालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।