फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा के सभी सेक्टरों में आज तीन घंटे की ढील

विज्ञापन
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दिए जाने के दौरान लाइन नं0 17 स्थित बैंक के बाहर - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सुबह तीन घंटे कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा के सभी पांच सेक्टरों को एक साथ खोलने का निर्णय लिया है। जनता को मूलभूत सुविधाओं के साथ दो बैंक और एटीएम की सुविधा प्रदान की जाएगी, यदि जनता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेगी तो अधिकारी अपने पूर्व के निर्णय पर विचार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय ने बताया कि दो दिन अलग अलग सेक्टरों को खोलने से कई तथ्य उभरकर सामने आए हैं। इसी आधार पर शुक्रवार को सभी सेक्टरों को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खोलने का उच्चाधिकारियों ने निर्णय लिया है। इस बीच किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, दूध, फल, सब्जी की दुकानें खुलेगी। इसके साथ ही दोपहर से रोस्टर के अनुसार मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुलेंगे। क्षेत्रीय लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा और नैनीताल ग्रामीण बैंक की शाखाएं भी खुलेंगी। रेलवे स्टेशन और लाइन नंबर 17 के एटीएम भी खुलेंगे।
शर्त ये है कि आम जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा यदि सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ तो प्रशासन सुविधाओं को देने के मामले में फिर से विचार करेगा। किसी कीमत पर कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी बनाकर बैंक या दुकान में खड़ा होना होगा। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें