फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: शराब के नशे में तीन युवतियों ने जमकर किया हंगामा, सड़क पर नाचने लगी; लोग वीडियो बनाने में रहे व्यस्त

Tue, 22 Oct 2024 07:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर हंगामा काटा। युवतियां सड़क पर आकर नाचने लगी। लोग इनका वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

 

तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर हंगामा काटा। युवतियां सड़क पर आकर नाचने लगी। लोग इनका वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लाए। इसके बाद तीनों के परिवार के सदस्यों को बुलाकर इन्हें परिवार को सौंप दिया।

सोमवार रात करीब 10 बजे काठगोदाम थाने से करीब एक किमी आगे गौला बाईपास पर ट्रैफिक जाम की सूचना पुलिस को मिली। जब एक सिपाही मौके पर पहुंचा तो पता चला कि तीन युवतियों ने शराब पीकर बीच सड़क पर नाच रही थी। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रही थी। सड़क पर चलने वाले युवक गाड़ी रोककर उसका वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन


इससे सड़क जाम हो गई। सूचना पर काठगोदाम थाने के एसआई जगदीश महिला पुलिस के साथ पहुंचे। तीनों लड़कियों को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें