फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 20 Dec 2023 03:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां विकास नगर कॉलोनी में चोरों ने दिन में एक शिक्षिका का घर ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास नगर कॉलोनी में चोरों ने दिन में एक शिक्षिका का घर ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विकास नगर कालोनी निवासी शिक्षिका कल्पना चंद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह वह साढ़े सात बजे स्कूल गई थी। शाम पौने करीब  चार बजे जब वह घर लौटी तो घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा उखड़ा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी के लॉक भी टूटे थे। बताया कि घर से एक हार, नथ, मांगटीका, कान के झुमके, एक चेन, एक चेन वाला मंगलसुत्र, दो अंगुठियां व 4000 रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें