फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास, अर्थशास्त्र में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आगामी सत्र में इतिहास और अर्थशास्त्र विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कक्षा नौ और ग्यारहवीं में प्रयोगात्मक की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। आगामी बोर्ड परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उत्तराखंड बोर्ड ने सीबीएसई पैटर्न पर यह व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र और इतिहास में 100 अंक के प्रश्नपत्र में 20 अंक का प्रायोगिक प्रश्नपत्र होगा। शेष 80 अंक लिखित परीक्षा के लिए रहेंगे। बोर्ड के सभापति शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने अधिकारियों से अर्थशास्त्र और इतिहास की प्रयोगात्मक शुरू कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। शैक्षिक सत्र 2022-23 में बोर्ड परीक्षा के लिए इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। कक्षा नौ और ग्यारहवीं में इस व्यवस्था के तहत छात्रों की पढ़ाई शुरू करा दी गई है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर के परीक्षा परिणाम के बाद बोर्ड आगामी सत्र की तैयारियों में जुटेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें