फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग से हल्द्वानी तक 12 दिन बिजली कटेगी

Sat, 08 Nov 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चार बिजलीघरों का शटडाउन शेड्यूल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। शहर में रानीबाग से लेकर हल्द्वानी तक के हजारों उपभोक्ताओं को 12 दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन की ओर से गौलापार, रानीबाग, सुभाषनगर, 13 बीघा बिजलीघर से शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई प्रदीप कुमार के अनुसार 13 दिन के शेड्यूल की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। इसके तहत गौलापार बिजलीघर से जुड़े ट्रंचिंग ग्राउंड क्षेत्र में केबल बदलने के लिए बिजली गुल रही। यहां आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ। शेड्यूल के दौरान तय अवधि में आरडीएसएस योजना के तहत गायत्रीनगर फीडर व गौलापार में पुरानी केबल बदलने, सुभाषनगर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 12.5 एमवीए में बदलने, 13 बीघा में क्षतिग्रस्त सीटी-पीटी बदलने का कार्य किया जाएगा। अधिकांश दिनों में साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रहेगी, आठ नवंबर और 15 नवंबर को क्रमश: छह और आठ घंटे बिजली ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें