फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुराने संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आए आमने- सामने, पुलिस ने कराया शांत

Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल मेविला कंपाउंड क्षेत्र में स्थित एक पुराने संपत्ति विवाद के चलते दो पक्ष आमने -सामने आ गए। शुक्रवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेविला कंपाउंड क्षेत्र में सुदर्शन साह का अनामिका होटल है। सुदर्शन का आरोप है कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर बैंक की मिलीभगत से उनके होटल पर कब्जा कर लिया है। वहीं वर्तमान में होटल का संचालन कर रहे मो. अलीम का कहना है कि उन्होंने होटल को दस वर्षों की लीज पर लिया था और इसके लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि अदा की थी। बाद में उन्हें पता चला कि होटल पहले ही बिक चुका था। इसके बाद उन्होंने होटल के असली मालिक दीपक अरोड़ा के साथ मिलकर संचालन शुरू किया। इस विवाद को लेकर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि दोनों पक्षों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दोनों पक्ष होटल में आमने सामने आए तो विवाद बढ़ गया। सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत किया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि प्रकरण फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को कोर्ट की शरण लेने की राय दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें