फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर रानीबाग में लगा जाम, सैलानी रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नववर्ष पर पर्यटकों की भीड़ के चलते भीमताल के साथ ही रानीबाग में जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी लोगों को लौटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

नववर्ष मनाने के लिए दिल्ली, यूपी, हरियाणा आदि प्रांतों से काफी संख्या में पर्यटक शनिवार सुबह नैनीताल की ओर गए। भीमताल पुल पर एकल मार्ग होने के कारण पुलिस एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को छोड़ रही थी। दोपहर के समय शीलता मंदिर और शनि मंदिर पर भी दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते रानीबाग में वाहनों की कतारें लग र्गइं। एक तरफ दर्शनार्थी दूसरे तरफ पर्यटकों के चलते जाम लग गया। काठगोदाम पुलिस ने अनावश्यक घूमने जा रहे लोगों को वापस भेज दिया। फिर भी काफी संख्या में युवक और युवतियां बाइक और स्कूटी से नैनीताल जाने में सफल हो गए। इसी तरह हैड़ाखान की ओर से काफी संख्या में लोग नववर्ष मनाने जा रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि रोड पर वाहन चल रहे हैं। शाम को जाम की स्थिति नहीं थी।
भीड़ को देख पांच अतिरिक्त बसें नैनीताल भेजी
हल्द्वानी। नैनीताल जाने के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही थी। यात्रियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों को पांच अतिरिक्त बसें नैनीताल के लिए लगानी पड़ी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बसों की कोई कमी नहीं थी लेकिन नैनीताल रूट पर जाम लगा होने के कारण बसों को नैनीताल पहुंचने एवं वापसी में डेढ़ घंटे के बजाय ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा था। उन्होंने बताया कि दूसरे रूटों की बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें