फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल-खारिज आवेदनों के निस्तारण में आई तेजी : डीएम रयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल जिले के सभी नगरीय निकायों में संपत्ति से संबंधित दाखिल खारिज (म्यूटेशन) के आवेदनों के निस्तारण में तेजी आई है। नैनीताल जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में विगत दो माह में दाखिल खारिज के कुल 281 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 151 आवेदनों का निस्तारण सक्षम अधिकारी स्तर से किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर कार्य प्रगति पर है। डीएम ललित मोहन रयाल ने आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कम समय पर कराने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका नैनीताल में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 39 आवेदन निस्तारित किए जा चुके हैं। नगर निगम हल्द्वानी में सर्वाधिक 187 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 105 आवेदन निस्तारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें