फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली और हावड़ा से लौटने वालों के लिए दीपावली तक ट्रेन में नहीं है सीट

Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली और हावड़ा से चलकर काठगोदाम आने वाली रेलगाड़ियां दीपावली तक पैक हो गई हैं। रानीखेत एक्सप्रेस में दिल्ली से वापसी में टिकट की वेटिंग 140 से 40 तक पहुंच गई है। बाघ एक्सप्रेस भी फुल है। इस गाड़ी में दीपावली तक न आने और न जाने में कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

हल्द्वानी से जाने वाली संपर्क क्रांति, शताब्दी एक्सप्रेस में कुछ सीटें अभी उपलब्ध हैं। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार से लेकर आठ नवंबर तक सबसे अधिक भीड़ रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में चल रही है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही वेटिंग भी बढ़ती जा रही है।

स्लीपर से एसी कोच तक फुल
बाघ एक्सप्रेस की स्थिति यह है कि पांच नवंबर को यहां आने वाली ट्रेन के सेकेंड एसी में सीट बुकिंग रिगरेट हो चुकी है यानि इसका वेटिंग का भी टिकट उपलब्ध नहीं। पांच और छह नवंबर को इसके स्लीपर कोच में सीटों की स्थिति रिगरेट हो चुकी है। इसी तरह दिल्ली से वापसी करने वाली एकमात्र ट्रेन संपर्क क्रांति में आठ नवंबर को कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट लेट-
हल्द्वानी। लंबी दूरी से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार की सुबह अपने निर्धारित समय 5:05 के इतर 7:15 बजे पहुंची। दो घंटा से अधिक देरी से पहुंची गाड़ी के कारण यात्री परेशान रहे। रविवार रात दिल्ली से लौटने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन तय समय रात 10:45 बजे के स्थान पर देर रात दो बजे पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें