हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में घरों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। आरोपी चोर के पास से साढ़े चार लाख का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही थी, उन्हें लगातार शिकायत चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। मामले में उन्होंने कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीन ने संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही करीब कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।