फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: इलाज के लिए गया परिवार, घर खंगालकर चोर उड़ा ले गए जेवर; पुलिस को CCTV फुटेज में दिखे आरोपी

Wed, 10 Jul 2024 10:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने इलाज के लिए दिल्ली गए रिटायर्ड लिपिक के बंद घर के ताले तोड़ दिए। चोर घर से लाखों के जेवर, नकदी ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घर खंगालकर चोर उड़ा ले गए जेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने इलाज के लिए दिल्ली गए रिटायर्ड लिपिक के बंद घर के ताले तोड़ दिए। चोर घर से लाखों के जेवर, नकदी ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को सीसीटीवी में आरोपी दिखाई दिए हैं।

कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर के पास कार्तिकेय कॉलोनी निवासी मोहन सिंह सूर्या लिपिक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा नितिन सूर्या नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह नैनीताल में ही रहते हैं। हल्द्वानी में माता-पिता व भाई-भाभी रहते हैं। नितिन ने बताया कि उनके पिता चार दिन पहले अपना इलाज कराने भाई-भाभी के साथ दिल्ली चले गए। सोमवार रात चोरों ने चैनल को टेड़ा किया और बंद घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सभी कमरों को आराम से खंगाला। इसके बाद जेवर, नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नहाते समय डूबा फौजी: बहाव तेज होने से नहीं संभल पाया हिमांशु, अंधेरा होने के चलते SDRF, पुलिस को नहीं मिली सफल

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का चैनल टूटा देखा। पड़ोसियों ने पुलिस और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। नितिन ने बताया कि करीब 20 लाख से अधिक के जेवर और नकदी गायब हैं। कहा कि परिवार के आने के बाद ही जेवर और नकदी का पता चलेगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पड़ोसियों के घरों में लगे कैमरों में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छोटे बेटे की शादी के लिए रखा जेवर भी ले उड़े
कुछ साल पहले मोहन सिंह सूर्या के बड़े बेटे सौरभ सूर्या की शादी हुई है। सौरभ की पत्नी और मां का लाखों का जेवर घर में पड़ा हुआ था। वहीं परिवार छोटे बेटे नितिन की शादी की तैयारी कर रहा है। इसलिए पहले से ही परिवार में आने वाली बहू के लिए कई जेवर बनाकर रख लिए थे। आरोप है कि चोर सारा जेवर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें