फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सूखती गौला ने और सिकोड़े आंकड़े, जलस्तर घटकर रह गया 98 क्यूसेक, नलकूप भी दे रहे जवाब; संकट गहराया

Wed, 26 Feb 2025 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गौला नदी के जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। मंगलवार को सिर्फ 98 क्यूसेक पानी रह गया। पिछले वर्ष 25 फरवरी को यह जलस्तर 135 क्यूसेक था। चार वर्षों में भी इस तारीख का यह सबसे कम जलस्तर है।
विज्ञापन
गौला नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौला नदी के जलस्तर के आंकड़े सिकुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सिर्फ 98 क्यूसेक पानी रह गया। पिछले वर्ष 25 फरवरी को यह जलस्तर 135 क्यूसेक था। चार वर्षों में भी इस तारीख का यह सबसे कम जलस्तर है।

विज्ञापन


गौला में पानी कम होने से पेयजल और सिंचाई दोनों पर असर पड़ रहा है।सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला में इस वर्ष छह फरवरी को 113 क्यूसेक पानी था, जो 19 दिन में 15 क्यूसेक गिरकर 98 क्यूसेक रह गया है। अभी तक 30 क्यूसेक पानी जल संस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट पेयजल के लिए और 78 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए दिया जा रहा था। अब सिंचाई के लिए प्रतिदिन मात्र 68 क्यूसेक पानी मिल रहा है। इस वजह से नहरें भी सूख गई हैं।

जल संस्थान के सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने कहा कि नलकूपों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। प्रेशर के साथ पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। अनुमान है कि तीन मीटर तक भूजल स्तर में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें