फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री के इलाके का ही नलकूप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आवास में भी पानी की आपूर्ति ठप रही। इसका कारण ये है कि छड़ायल नयाबाद स्थित नलकूप बुधवार से खराब है और इसी नलकूप से पेयजल मंत्री के घर में भी पानी की सप्लाई होती है। वहीं क्षेत्र के लोगों को भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में लगातार पेयजल संकट से शहरवासी परेशान है। सालभर नलकूपों के मोटर खराब होने से तमाम इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है। क्षेत्र के दमुवाढूंगा, बिठौरिया, घूनी नंबर एक, रामड़ी जसवा, रामड़ी आन सिंह, फतेहपुर, लामाचौड़, कठघरिया, ऊंचापुल आदि इलाकों में प्रेशर नहीं होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
जलसंस्थान सूत्रों के अनुसार छड़ायल नयाबाद स्थित 103 एचजी नलकूप हाई करंट ले रहा है। बार-बार ट्रिप होने से नलकूप खराब हो गया है। इधर, रामपुर रोड, आईटीआई, आरटीओ रोड, डहरिया, ऊंचापुल, नैनीताल रोड आदि इलाकों में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से भी पेयजल संकट बना है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। छड़ायल नयाबाद ट्यूबवेल नलकूप खंड के स्वामित्व में है। नलकूप खंड के अधिकारियों को नलकूप खराब होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें