फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के रेट को लेकर जांच

Tue, 09 Aug 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने दाल के रेट में भिन्नता को लेकर नैनीताल रोड में ईजी डे और विशाल मेगा मार्ट की जांच की। इसमें अरहर के दाम में खासकर काफी अंतर मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने रेटों की भिन्नता दूर करने और नये रेट अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार बाजार में अरहर दाल  110 से 130 के बीच है, जबकि विशाल मेगा मार्ट पैकड को 185 में और खुली दाल को 148 तक  बचे जा रहा है, यह काफी अंतर है। कमोबेश यही स्थिति ईजी डे की भी है।
विज्ञापन


उड़द, चना आदि दालों में 5 से 10 रुपये का अंतर मिला है। इनको सुधार करने का निर्देश संबंधित विक्रेताओं को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें