फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पाठ के नाम पर पुजारी पर लगा किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, नोएडा की घटना, लालकुआं में जीरो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता निवासी एक पुजारी पर नोएडा में झाड़ फूंक, पूजापाठ और टोटके के नाम पर 16 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। लालकुआं पुलिस ने मामले में धारा 354/718 पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर केस कोतवाली गौतम बुद्धनगर यूपी ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। नवरात्र पर नवग्रहों की पूजा के लिए उसने बिंदुखत्ता शीशम भुजिया निवासी पुजारी भाष्करानंद तिवारी को अपने नोएडा स्थित आवास पर बुलाया था। व्यक्ति के अनुसार पुजारी घर पर तीन दिन तक रुका। एक दिन पूजा पाठ के लिए वह बेटी को छत पर ले गया। इसके बाद भी तबियत में सुधार नहीं हुआ।
तहरीर के अनुसार इस बारे में जब पुजारी को बताया गया तो पांच दिसंबर को उसने अपने आवास पर बुलाया। आरोप है कि पुजारी ने बेटी के बारे में कुछ बातें कीं। इस बारे में जब बेटी से पूछताछ की गई तो उसने डरते हुए बताया कि पुजारी ने कोई पूजा-पाठ नहीं की। आरोप लगाया कि पुजारी ने छत पर उसके साथ छेड़खानी और अश्लीलता की है।
विज्ञापन

मैं निर्दोष हूं। मैं तांत्रिक नहीं, कथा व्यास हूं। निष्पक्ष जांच होने पर आरोप सिद्ध होने पर कठोर से कठोर सजा भुगतने को तैयार हूं। आरोप सिद्ध होने पर मैं खुद ही फांसी पर चढ़ जाऊंगा। मैंने इतनी भागवत कथाएं कीं हैं मगर कोई आरोप नहीं लगे। सत्य हमेशा जीतता है भले ही समय लगे। इस आरोप से मन व्यथित हुआ है। -भाष्करानंद तिवारी, शास्त्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें