फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ झोलाछाप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को नशे के इंजेक्शन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर निकटवर्ती ग्राम सौनेरा में प्रैक्टिस करता था। जिस कार समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसमें ना सिर्फ भाजपा का झंडा लगा है बल्कि हूटर ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी हुई है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में एसएसआई धाम सिंह पांगती ने बताया कि शनिवार शाम को वह दरऊ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक कार (यूके 06 एटी 4371) ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे राधा स्वामी सत्संग के पास रोक लिया गया। तलाशी में कार से 45 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम छत्रपाल निवासी सिगौड़ी थाना बहेड़ी जिला (बरेली) बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर निकटवर्ती ग्राम सौनेरा में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहा है। उसके अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक में नशे के इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली से भागने का प्रयास किया आरोपी ने
किच्छा। कोतवाली में देर रात पूछताछ के बाद जब पुलिस ने आरोपी को बैठा लिया तो उसने एक बार फरार होने की कोशिश की। आरोपी कोतवाली से निकला तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे थोड़ी दूरी पर ही दबोच लिया। इधर, देर शाम तक नगर के एक भाजपा नेता आरोपी को छुड़वाने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन

हूटर लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएंगे
किच्छा। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नियमानुसार सिर्फ आपात स्थिति वाले वाहनों में हूटर लग सकता है। बताया कि जिले में शीघ्र ही ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जो विभिन्न राजनैतिक दलों के झंडे या नेताओं की फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें