फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गूगल’ कंपनी में विवि के 13 होनहारों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। प्रतिष्ठित कंपनी ‘गूगल’ में पंतनगर विवि के 13 होनहारों का चयन हुआ है। 16-17 नवंबर को कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंतनगर पहुंचे गूगल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 25 हजार रुपये मासिक एवं नियुक्ति के बाद 18 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

निदेशक सेवायोजन एवं परामर्श डॉ. आरएस जादौन ने बीते आठ नवंबर को पद संभालते ही कैंपस प्लेसमेंट के लिए गूगल कंपनी को आमंत्रित किया। गूगल के अधिकारियों ने अनुरोध स्वीकारा और 16 और 17 नवंबर को परिसर में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। शुरुआत में गूगल कंपनी बीटेक बायोटेक-2021 के इंटर्नशिप के लिए तैयार हुई थी लेकिन बाद में गूगल ने बीटेक बायोटेक-2020, बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग-2020 एवं बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी-2020 के छात्रों के लिए भी प्लेसमेंट मुहैया कराने का निर्णय लिया।
बीटेक बायोटेक-2021 की दो छात्राओं मेधा बिष्ट और दिव्या कांडपाल को गूगल में प्रशिक्षण के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह और बीटेक बायोटेक-2020 से एक छात्र कृतिक कुमार को 18 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस-2020 के चार विद्यार्थी धनेशमणि उपाध्याय, नीलेश तंवर, रक्षिता जोशी और पिंकी नेगी एवं बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी-2020 के छह विद्यार्थियों रिया गांधी, दिविशा बिष्ट, निकिता भट्ट, अंकिता सत्यार्थी, हर्षित जोशी और शुभम नेगी को शॉर्टलिस्ट कर चयनित किया गया है। उक्त चयनित दस छात्रों का अंतिम चयन गूगल की टेक्निकल टीम की ओर से अगले माह किया जाएगा। गूगल ने 70 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले विद्यार्थियों को ही यह अवसर दिया है। निदेशक डॉ. जादौन ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में सेवायोजन और परामर्श निदेशालय का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। गूगल में चयनित सभी छात्रों को विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप व निदेशक डॉ जादौन ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें