फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस से जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम पर जल्द लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं। इन्हें अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली हाईकमान के पास भेजा गया है। प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने जल्द ही सूची जारी होने की बात कही है।सांगठनिक सृजन के जरिये अध्यक्ष के नाम रायशुमारी से तय करने की रणनीति कांग्रेस ने बनाई। 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचने वाले नेता को ही संगठन की कमान देने की मंशा से जगह-जगह रायशुमारी ली गई। अब जब अध्यक्ष का नाम सामने आएगा तो संगठन की नई दिशा भी सामने आएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सभी जिलों व शहरों के अध्यक्ष के नाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे। दिवाली और त्योहार के अवकाश के कारण देरी हुई। दिल्ली से संगठन के कुछ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में हैं। उनके वापस आते ही सूची जारी होगी। कुछ जगहों पर अध्यक्ष के नाम पर विवाद की बात कहीं जा रही है जो पूरी तरह से गलत है। सांगठनिक सृजन के जरिये रायशुमारी से सारे नाम तय किए जा चुके हैं। - सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें