फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: गौला में बाढ़ की वजह बन रहा मलबे का पहाड़ हटेगा, मुख्य सचिव ने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

Thu, 19 Sep 2024 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा। गौलापार स्टेडियम के सुरक्षा कार्यों के लिए बुधवार को देहरादून में हुई बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गौला नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा। गौलापार स्टेडियम के सुरक्षा कार्यों के लिए बुधवार को देहरादून में हुई बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर, जिला प्रशासन, वन निगम, खान विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में गौला में मलबे का पहाड़ दे रहा आपदा के जख्म शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया था कि नदी के बीच जमा मलबा नदी के बहाव को अवरुद्ध कर स्टेडियम, गौला पुल, चोरगलिया सड़क और रेलवे के सुरक्षा कार्यों को नुकसान पहुंचा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का शासन ने संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव ने गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे को हटाने के लिए त्वरित योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है। इसके तहत संबंधित विभाग मिलकर नदी में जमा मलबे का चिन्हीकरण करते हुए नदी को चैनलाइज करने की योजना बनाएंगे। मलबे को हटाने के साथ ही बाढ़ सुरक्षा और चैनलाइजेशन के कार्यों में तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, अधीक्षण अभियंता एमके खरे आदि मौजूद रहे।

स्टेडियम के सुरक्षा कार्यों के प्रस्ताव पर होगा संसोधन

विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा के लिए टीएसी से स्वीकृत 20.90 करोड़ के प्रस्ताव में चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत स्टेडियम की जमीन को रिकवर करना संभव नहीं होगा। स्टेडियम की डेढ़ हेक्टेयर जमीन को रिकवर करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से तैयार 65 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सहमति तो बनी लेकिन लागत अधिक होने के कारण मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों से संयुक्त रुप से परीक्षण करने और संसोधन के निर्देश दिए। इस प्रस्ताव पर खेल सचिव, सिंचाई सचिव और वित्त सचिव परीक्षण करेंगे। दो-तीन दिन के भीतर संसोधित प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव को भेजा जाएगा।

स्टेडियम की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
गौलापार स्टेडियम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग ने बजट की प्रत्याशा में निविदा प्रक्रिया शुरु कर दी है। राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से दो साल के भीतर स्टेडियम की सुरक्षा दीवार के कार्य पूर्ण किए जाएंगे।सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके खरे ने गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा के लिए चैनलाइजेशन के कार्य शुरू करने के संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। 

गौला नदी में जमा मलबे को हटाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर, जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग सर्वे कर प्लान तैयार करेंगे। मलबे को हटाकर नदी को चैनलाइज किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

-विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन

स्टेडियम की सुरक्षा दीवार को रिकवर करने के लिए बने प्रस्ताव पर परीक्षण के बाद शासन को भेजा जाएगा। गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे को हटाने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से तकनीकी मदद की जाएगी।

विज्ञापन

-एमके खरे, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें