हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भी शहर के स्कूलों और सरकारी विभागों में सफाई अभियान चलाया। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने आरटीओ कार्यालय, तहसील, उपनिबंधक कार्यालय, कोतवाली, उप कोषागार कार्यालय, सिंचाई, सैनिक कल्याण, लोनिवि, उद्योग, आयकर, वाणिज्य आदि कार्यालयों में सफाई की।
इस दौरान कोतवाली परिसर में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला जिसे कर्मचारियों ने नष्ट कर दिया। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि बुधवार को डेंगू का कोई नया मरीज नहीं आया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के दो नए संदिग्ध रोगी भर्ती हुए। अब तक जिले में डेंगू के आठ रोगी मिल चुके हैं। संवाद
अस्पतालों में रही मरीजों की भीड़
हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। एसटीएच में 1950 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। बेस अस्पताल में 1470 मरीजों की ओपीडी हुई और फिजिशियन विभाग में लंबी लाइन लगी। महिला अस्पताल में भी भीड़ रही। सार्वजनिक अवकाश के कारण शनिवार से लेकर मंगलवार तक बेस और महिला अस्पताल में ओपीडी नहीं हुई थी। इस कारण बुधवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की कतार रही।