फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुसुमखेड़ा के सत्या विहार के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी

Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

गर्मी से लेकर बरसात और अब सर्दी के दस्तक देने के बाद भी शहर में ट्यूबवेलों के खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
सोमवार को कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड स्थित सत्या विहार के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे सैनिक कॉलोनी, अशोका विहार फेज वन से लेकर थ्री, अशोका हाउसिंग सोसायटी, सरस्वती विहार समेत आससास के क्षेत्रों की छह से सात हजार की आबादी प्रभावित हुई है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार दोपहर में ट्यूबवेल की जांच कराने पर मोटर में खराबी का पता चला है। मंगलवार से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटने के साथ ही ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने चार से पांच दिन में ट्यूबवेल दुरुस्त करने का दावा किया है।

पानी हुआ साफ तो फिटकरी का खर्चा हुआ कम
पिछले कई दिन से गौला नदी में सिल्ट के साथ पहुंच रहे पानी की वजह से जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट में भी परेशानी खड़ी हो गई थी। शहर में शुद्ध जलापूर्ति के लिए प्लांट में फिटकरी यानि एलएम की मात्रा बढ़ा दी गई थी। सोमवार से पानी का मटमैलापन कम होने के बाद प्लांटों में फिटकरी की एक से दो सिल्लियां कम कर दी गई हैं। इससे जल संस्थान का बोझ भी कम हुआ। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि बलियानाला क्षेत्र से आ रहे पानी में मिट्टी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुुसुमखेड़ा सत्या विहार में एई और जेई को जल्द ट्यूबवेल की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके ठीक होने तक प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए टैंकर लगा दिए गए हैं।
आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें