फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीते 30 पदक

Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने 18 स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित कुल 30 पदक हासिल किए हैं। 23 से 25 अक्तूबर तक जम्मू विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चैंपियनशिप में राज्य के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने इसे टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 528 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सूर्यांशु कैंतुरा, तेजस सिंह, सौम्या गैरोला और मन्नत ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने बताया कि मेघालय में आयोजित 39वें राष्ट्रीय खेलों में मुए थाई को शामिल किए जाने से खिलाड़ियों में उत्साह है। टीम ने मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी, सहायक कोच दीपांशु रौतेला, टीम मैनेजर यशपाल भट्ट और राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें