फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेडिकल कॉलेज ने विश्रामालय के लिए जगह खोजी पर फाइनल मुहर बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में विश्रामालय नहीं है। यहां आने वाले मरीजों के तीमारदारों को होटल की तलाश में भटकना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज को विश्रामालय बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज ने एफटीआई के पास जमीन तलाश ली है। हालांकि इस पर फाइनल मुहर लगना शेष है।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में 2016 में विश्रामालय बनाया गया था लेकिन बारिश का पानी भरने के कारण इसे बंद कर दिया था। तब से यहां आने वाले तीमारदार आसपास के होटलों में रहने के लिए मजबूर हैं। यहां हर रोज ढाई हजार के लगभग ओपीडी होती है और तीमारदार और भर्ती मरीजों समेत करीब चार हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। कई तीमारदार अस्पताल के फर्श पर लेटकर रात गुजार लेते हैं, लेकिन सर्दी में दिक्कत बढ़ जाती है। हाल में कैंसर संस्थान के पास भी 141 बेड का विश्रामालय बनाने की बात सरकार की ओर से कही गई है। पिछले साल सात सितंबर को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने रोगियों और तीमारदारों के लंबे उपचार और ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाने की बात कही थी। इसके बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने जमीन खोज ली है।


सरकार की ओर से विश्रामालय के लिए जमीन खोजने के लिए कहा गया है। बीते दिन एक बैठक हुई जिसमें विश्रामालय को लेकर चर्चा हुई। फिलहाल विकल्प के तौर पर एफटीआई के पास एक जगह देखी गई है जो मेडिकल कॉलेज से लगी है। प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पसंद आया तो अगले कुछ दिनों में शासन स्तर से चयनित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें