फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक और विकास की सुविधा देना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य : सिंह

Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार - फोटो : google
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय केंद्र सरकार के गुड गर्वनेंस एंड रिफलेक्शन व बेस्ट प्रैक्टिस संबंधी 26वां क्षेत्रीय सेमीनार शनिवार को संपन्न हो गया। सेमीनार के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रशासनिक सुधार, एटॉमिक एनर्जी एवं अंतरिक्ष विज्ञान भारत सरकार डा. जितेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

   
 केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि देश डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुका है। इससे लोगों के समय की बचत हुई है, वहीं जन सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ी है व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। आर्थिक और विकास की सुविधा देना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। देश में नोटबंदी और जीएसटी भारत सरकार के दो ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय हैं जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

उन्होंने बताया कि कैशलेस और पेपरलेस भारत सरकार की नई विचारधारा है। इसलिए इस प्रकार के सेमीनारों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार एवं अधिकारी जनता को सुशासन देने के लिए कटिबद्ध हैं। हमें सत्ता नहीं देश को बनाना है। विकास के लिए भ्रष्टाचार मुक्त शासन आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिभागियों व अधिकारियों से अपील की कि सुशासन के माध्यम से प्रदेश व देश को आगे ले जाएं। सेमीनार में केंद्रीय सचिव सी विश्वनाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। एटीआई के निदेशक अवनेन्द्र सिंह नयाल ने प्रशासनिक अकादमी द्वारा गुड गर्वनेंस की दिशा में किए गए कार्यों और अकादमी द्वारा किए गए शोध कार्यों एवं प्रशिक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें