फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी रोड चौराहा सबसे पहले चौड़ा होगा

Sat, 24 Jan 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड चौराहे के चौड़ीकरण कार्य में जुटे मजदूर। स्रोत कार्यदाई संस्था
विज्ञापन
हल्द्वानी। नरीमन चौराहे से तीनपानी तक हो रहे बरेली रोड के चौड़ीकरण के कार्य में सबसे पहले कालाढूंगी रोड चौराहा तैयार किया जाएगा। इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूयूएसडीए की ओर से 229 करोड़ की लागत से नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर कठघरिया तक 16 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। कालूसिद्ध मंदिर के पास से पेड़ शिफ्ट किए जाने के बाद सड़क अव्यवस्थित बनी हुई है। रोजाना यहां जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस समस्या से निजात के लिए कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए की ओर से इस चौराहे का चौड़ीकरण सबसे पहले किया जाएगा। इसके तहत सड़क लेबलिंग व ड्रेनेज कार्य चल रहा है। इसके बाद यूटिलिटी डक्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नैनीताल रोड पर सबसे पहले कालाढूंगी रोड चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा, इस काम में दो महीने का समय लगेगा। - कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें